शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल, हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भव्य स्वागत एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का होगा आयोजन।

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज 7 जुलाई को शाम 4 बजे माना विमानतल पहुंचेंगे, उक्त जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल की अगुवाई में देवकीनंदन महाराज का ढोल–नगाड़ों के बीच विमानतल पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।
तत्पश्चात वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंच प्रभु श्रीराम के दर्शन कर महाराज देवकीनंदन ठाकुर कथा स्थल के लिए रवाना होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा का आयोजन बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में 8 से 14 जुलाई तक आयोजित है, जो देवकीनंदन ठाकुर के श्रीमुख से सम्पन्न होगा।
श्री राठी ने बताया कि देवकीनंदन महाराज के राजधानी आगमन पर स्वागत को लेकर आज एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल की अध्यक्षता में इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुई, जिसमें प्रमुख रूप से शिवरतन गुप्ता, राजकुमार राठी, अशोक गुप्ता, सरल मोदी, रेखा साहू, कृतिका जैन, संजय चौधरी, राजीव अवस्थी, नवीन लोढ़ा, विनोद पहुआ, दीपक गुप्ता, आलोक पांडे, सुब्रत घोष, नवरतन माहेश्वरी, शिबू शुक्ला, रोशनी मिश्रा, सीमा सिंह निशा, योगेश प्रजापति, राजेंद्र पारख, संजय यादव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
